घास काटने गयी महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला,घायल

KAIMUR NEWS.बुधवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के इसरी गांव के बधार में पशुओं के लिए घास काटने गयी एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया. पास में काम कर रहे लोगों ने महिला के शोर मचाने पर दौड़ कर आये और लाठी डंडे से जंगली सूअर को भगाया और महिला की जान बचायी.

भभुआ सदर. बु

धवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के इसरी गांव के बधार में पशुओं के लिए घास काटने गयी एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया. पास में काम कर रहे लोगों ने महिला के शोर मचाने पर दौड़ कर आये और लाठी डंडे से जंगली सूअर को भगाया और महिला की जान बचायी. साथ ही घायल महिला के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. सूचना पर महिला के परिजन बधार में पहुंचे और इलाज के लिए उसे रामगढ़ रेफरल अस्पताल लेकर गये, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया. इसके बाद पीड़ित महिला को एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां महिला का इलाज चल रह है. जानकारी के अनुसार घायल महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र के इसरी गांव निवासी हाकिम साह की 55 वर्षीय पत्नी सैरुन निशा है. बताया जाता है सैरुन निशा बुधवार की सुबह पशुओं के चारा के लिए बधार में जाकर घास काट रही थी, इसी दौरान पास में छिपे एक जंगली सूअर ने उस पर हमला बोल दिया.जिससे वो घायल हो गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >