छोटे बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का अनोखा संगम

सौम्या किड्स प्ले स्कूल में साइंस व फूड स्टॉल एग्जीबिशन का आयोजन

सौम्या किड्स प्ले स्कूल में साइंस व फूड स्टॉल एग्जीबिशन का आयोजन मोहनिया शहर. स्थानीय सौम्या किड्स प्ले स्कूल के छोटे बच्चों द्वारा तैयार की गयी साइंस एवं फूड स्टॉल एग्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता तथा पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम में कक्षा एक से छह तक के बच्चों ने भाग लिया. प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाये गये सोलर सिस्टम मॉडल, पौधों की वृद्धि, स्वच्छता, संतुलित आहार, जंक फूड के नुकसान तथा पौष्टिक भोजन के महत्व से जुड़े मॉडल और प्रयोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहे. फूड स्टॉल्स पर बच्चों ने घर पर बने हेल्दी स्नैक्स और पारंपरिक व्यंजनों को प्रस्तुत किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा व नागेश्वर तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ सीखने का अवसर प्रदान करती हैं. प्रतिभागी बच्चों में मानस कुमार, हसनैन राजा, आसिफ अंसारी, रोहित कुमार, सूर्यांश कुमार, सात्विक कुमार, सौम्या कुमारी, आराध्या कुमारी, ईशानी गुप्ता, जैन फारुकी, शौर्य गुप्ता, सत्यम पटेल, शौर्य सिंह, सुंदरम शर्मा, आंचल कुमारी, तौफीक, अवनी झा, सृष्टि कुमारी, नव्या सिंह, जिक्रा, प्रिया, श्रेया, सोनाली, तासरीन, साबिया, शिफा नाज, सुभाष कुमार, सुगंधा कुमारी सहित अन्य बच्चे शामिल रहे. जबकि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं बबली कुमारी, समीक्षा कुमारी, आलिया खातून, आस्था कुमारी, सलमा खातून, अंजली कुमारी, अमित कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को पूरे लगन और मेहनत से तैयार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >