घर में घुसा चोर रंगे हाथों धराया, गया जेल

शहर के वार्ड 11 स्थित एक घर में चोरी की नियत से घुसे चोर को शोर पर लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे फिर पुलिस को सौंप दिया.

भभुआ सदर. शहर के वार्ड 11 स्थित एक घर में चोरी की नियत से घुसे चोर को शोर पर लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे फिर पुलिस को सौंप दिया. चोरी में रंगे हाथों धराया चोर शहर के गवई मुहल्ला निवासी गोवर्धन सिंह का सुधीर कुमार बताया जाता है. मामले में वार्ड 11 निवासी ओमप्रकाश के बेटे रोशन कुमार ने पकड़ाये चोर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराते हुए बताया है कि वह 21 तारीख को रात के समय सोया हुआ था. इसी दौरान पीछे खट-खट की आवाज से उसकी नींद टूट गयी, तो उसने देखा कि एक व्यक्ति उसके कमरे में रखे अलमीरा का लॉक तोड़ रहा है. इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया, तो आसपास के लोग जुट गये. इस दौरान भागते हुए चोर को लोगों ने पकड़ लिया और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया. नगर थाने की पुलिस पकड़े गये चोर की मेडिकल जांच कराने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >