शराब पीकर हंगामा कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार

KAIMUR NEWS. थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार पियक्कड़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी भरत बिंद बताया जाता है.

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार पियक्कड़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी भरत बिंद बताया जाता है. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रामपुर गांव में भरत बिंद शराब पीकर काफी देर से हंगामा कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. जिन्हें देख भरत बिंद वहां से भागने लगा, लेकिन, सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच में भी भरत बिंद के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, इसके बाद गिरफ्तार करते हुये उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >