वनों के महत्ता पर एकांकी नाटक ने लोगों का दिल जीता

नवदीप अकादमी विद्यालय सह सर्वोदय इंस्टीट्यूट एंड पैरामेडिकल डड़वा में विद्यालय के डायरेक्टर बीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी

मोहनिया सदर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवदीप अकादमी विद्यालय सह सर्वोदय इंस्टीट्यूट एंड पैरामेडिकल डड़वा में विद्यालय के डायरेक्टर बीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी. इससे पहले ध्वज स्थल की पूजा अर्चना की गयी. गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जीवन में वनों के महत्व पर प्रस्तुत की गयी. एकांकी नाटक ने लोगों ने काफी प्रभावित किया, सभी जीवों के लिए पेड़ पौधों का जीवन में कितना महत्व है, इस पर प्रस्तुत बहुत ही सुंदर नाटक ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. नर्सिंग की छात्राओं द्वारा स्वच्छता पर एक शानदार नाटक की प्रस्तुति की गयी, जो यह बताती दिखी कि हमारे जीवन में स्वच्छता का कितना महत्व है. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया, जिसमें तरह-तरह के एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. वहीं, राष्ट्रीय गान व देशभक्ति के अनेक गीतों सहित भाषण प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लगभग 125 छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >