भभुआ. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की ओर से 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किये जाने वाले जन आक्रोश मार्च को लेकर रविवार को भाकपा एम जिला इकाई का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो गया. इसे लेकर दिन के 11 बजे से महिला और पुरुष कार्यकर्ता भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे थे. इस संबंध में जिला मंत्री रंगलाल पासवान ने बताया कि मोदी सरकार के चार श्रम संहिता कानून, बीबी रामजी कानून, बीज विधेयक, बिजली कानून आदि मुद्दों के खिलाफ दिल्ली में रैली का आयोजन किया गया है. रैली में मोदी सरकार को चेतावनी दी जायेगी कि जल्द से जल्द जन विरोधी कानून को वापस लें अन्यथा पार्टी जन आंदोलन के सहारे मोदी सरकार को बेदखल करने का काम करेगी. मौके पर भीम सिंह, ललिता देवी, रामराज सिंह, सुखवासी देवी आदि शामिल थे.
जन आक्रोश रैली के लिए दिल्ली निकला जत्था
जन आक्रोश मार्च को लेकर रविवार को भाकपा एम जिला इकाई का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो गया.
