यूपी में जांच से बिहार सीमा में लगा बालू लदे ट्रकों का पांच किमी तक लंबा जाम

जांच में पकड़े जाने के भय से बॉर्डर से कुल्हड़िया तक थमे वाहनों के पहिये

जांच में पकड़े जाने के भय से बॉर्डर से कुल्हड़िया तक थमे वाहनों के पहिये जीटी रोड पर राॅन्ग साइड चलने को मजबूर हुईं बसें बिना इएसटीपी प्रवेश की फिराक में रहते हैं चालक कड़ाके की धूप में यात्री व ट्रक चालक हुए बेहाल कर्मनाशा. यूपी में खनन विभाग की जांच के दौरान पकड़े जाने के भय से मंगलवार की सुबह बालू लदे वाहनों का चक्का बिहार की सीमा में ही थम गया. इससे जीटी रोड पर बॉर्डर से लेकर कुल्हड़िया तक पांच किमी दूर तक बालू लदे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सुबह से ही जीटी रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जिसके कारण बनारस जाने वाले चार चक्का वाहन व यात्री बसें रांग साइड से होकर गंतव्य की ओर रफ्तार भरने लगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार में डेहरी आन सोन सहित अन्य घाटों से बालू लोड कर काफी संख्या में ट्रक यूपी सीमा में प्रवेश कर अलग-अलग मंडियों में जाते हैं. बालू लदे वाहनों को बालू घाटों से कर्मनाशा तक का ही चालान मिलता है और कर्मनाशा खजुरा आकर बालू लदे ट्रक यूपी खनन विभाग का इएसटीपी ऑनलाइन कटा कर तब यूपी में प्रवेश करते हैं. जबकि काफी संख्या में बालू लदे ट्रक इएसटीपी कटाना नहीं चाहते हैं व यूपी के खनन विभाग के अधिकारियों का लोकेशन लेने के बाद ही यूपी की सीमा में प्रवेश करते हैं. मंगलवार को भी खनन विभाग के अधिकारी सुबह से ही बिहार से बालू लोड कर आने वाले वाहनों की जांच पड़ताल यूपी सीमा में करना शुरू कर दिये. इसकी जानकारी बालू लदे वाहन चालकों को जैसे ही हुई, आनन-फानन में वाहनों का चक्का बिहार सीमा में थमने लगा व धीरे-धीरे कतार कुल्हड़िया तक पहुंच गयी. स्थिति यह हो गयी कि सर्विस लेन सहित दो-तीन लेन में हर तरफ बालू लदे वाहन जीटी रोड पर खड़े हो गये. परिणाम स्वरूप जीटी रोड पर जाम की समस्या खड़ी हो गयी व रांग साइड से यात्रा करने में दुर्घटना की संभावना बनी रही. यूपी खनन के अधिकारी कई घंटे तक जांच को लेकर रोड पर ही डटे रहे, जिससे चालकों में हड़कंप मचा रहा. शाम तक भी अधिकारी रोड पर ही जमे रहे व बालू लदे ट्रकों का चक्का जहां-तहां थमा रहा. इस दौरान कड़ाके की धूप में ट्रक चालकों व अन्य यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >