करजांव गांव में पानी निकासी के विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन घायल

थाना क्षेत्र के करजांव गांव में पानी निकासी के विवाद में एक महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है.

पीड़िता के आवेदन पर चैनपुर थाने में मामला दर्ज, जांच शुरू चैनपुर. थाना क्षेत्र के करजांव गांव में पानी निकासी के विवाद में एक महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में महिला व उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं. परिजनों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. जानकारी के अनुसार, करजांव गांव निवासी श्यामनारायण राम की पत्नी मुन्नी देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन में मुन्नी देवी ने बताया है कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं. इसी दौरान पानी बहने के विवाद को लेकर गांव के विक्रम राम, शिवमुनी राम व उनके घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान शोर-शराबा सुनकर उन्हें बचाने के लिए उनकी दो बेटियां नंदनी कुमारी व चांदनी कुमारी मौके पर पहुंचीं, जहां आरोपितों ने दोनों बेटियों के साथ भी मिलकर मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गयीं. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीनों का इलाज कराया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >