24 लाख 99 हजार की लागत से एकता चौक से मुन्ना डोम के घर तक होगा नाले का निर्माण भभुआ सदर. शहर के एकता चौक पर होनेवाले जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पर्षद द्वारा नाले का निर्माण कराया जायेगा. 24 लाख 99 हजार और 400 की प्राक्कलित राशि से बनने वाले नाले का शुक्रवार को नगर सभापति विकास तिवारी ने शिलान्यास किया. नाले का निर्माण दो महीने में पूरा कर लिया जायेगा. यह नाला एकता चौक से वार्ड 14 निवासी मुन्ना डोम के घर के समीप तक बनाया जा रहा है. गौरतलब है कि हर बरसात के सीजन में शहर के हृदय स्थली कहे जानेवाले एकता चौक पर लोगों को भीषण जलजमाव का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार बरसात के सीजन में उम्मीद है कि एकता चौक पर नाला निर्माण के हो जाने से कुछ हद तक शहरवासियों को जलजमाव से मुक्ति मिल सकती है. नप सभापति ने बताया कि देश की आजादी के बाद कई लोग जनप्रतिनिधि बने, लेकिन इस नाले का निर्माण नहीं करा सके, जिसके चलते बारिश के सीजन में स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. खास कर बरसात के दिनों में जलजमाव से लोग परेशान हो जाते थे, जिसकी शिकायत मुझे बार बार मिलती थी, जिसको लेकर उन्होंने बोर्ड की बैठक में भी लिख कर दिया था, जो नाला अब पास हो गया है. उम्मीद है कि नाला दो महीने में बनकर तैयार हो जायेगा. शुक्रवार को एकता चौक पर बनने वाले नाले के शिलान्यास के दौरान उप सभापति रविता पटेल और वार्ड 14 की पार्षद उमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
एकता चौक पर जलजमाव से राहत दिलाने के लिए होगा नाले का निर्माण, हुआ शिलान्यास

एकता चौक पर जलजमाव से राहत दिलाने के लिए होगा नाले का निर्माण, हुआ शिलान्यास
Copied link
24 लाख 99 हजार की लागत से एकता चौक से मुन्ना डोम के घर तक होगा नाले का निर्माण