श्रीराम नाम के झंडे व नारों के साथ शहर में निकला बाइक जुलूस

नये उत्साह के साथ निकले हजारों रामभक्त, जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

नये उत्साह के साथ निकले हजारों रामभक्त, जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण भभुआ सदर. श्रीरामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को जय श्रीराम नाम के झंडों व नारों के साथ शहर में भव्य बाइक जुलूस निकाला गया. सुबह आठ बजे शहर के महावीर मंदिर से निकली बाइक रैली में काफी संख्या में लोगों व युवाओं की भीड़ रही. भारी हुजूम के साथ निकला जुलूस एकता चौक होते कचहरी रोड, जेपी चौक, वन विभाग, पटेल चौक, देवी मंदिर रोड व छावनी मुहल्ला से होकर सब्जी मंडी रोड पहुंचा. इसके बाद पुराना थाना चौक से होते जुलूस पुनः महावीर मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ. बाइक जुलूस में काफी संख्या में युवक व रामनवमी पूजा समिति के लोग शामिल थे. हिंदूवादी नेता उत्तम पटेल, विहिप के अमित कुमार ट्विंकल, ओमप्रकाश गुप्ता, पवन हिंदू व ट्विंकल तिवारी सहित अन्य लोगों द्वारा बाइक रैली को नियंत्रित किया जाता रहा. श्रीराम नवमी शोभायात्रा से पूर्व निकाली गयी इस बाइक रैली के दौरान लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मुख्य जुलूस में शामिल होने का न्योता भी दिया गया. शुक्रवार सुबह शहर में निकली बाइक रैली के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था. जुलूस के दौरान पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. इसके अलावा भी प्रत्येक चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >