पांच लोग घायल
भभुआ सदर. मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गये. पहली घटना शहर से सटे अखलासपुर मड़ई की बतायी जाती है.
यहां बगीचा से ईंट घर तक ढोने के विवाद में कुछ लोगों द्वारा गांव की तेतरा देवी व उसके बेटों रिंकु बिंद, सूरज बिंद की लाठी डंडे से पिटाई कर दी. पिटाई से महिला और उसके बेटों को काफी गंभीर चोटें आयी हैं. इस मामले में पिटाई से जख्मी महिला ने नगर थाने में आवेदन देकर गांव के ही राजू बिंद, मनोज बिंद, संजय बिंद सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. उधर, थाना क्षेत्र के बारे गांव में विवाद में हुई मारपीट में बारे गांव निवासी लाल बहादुर चौधरी की पत्नी मुला देवी और बेटा मुरलीधर चौधरी घायल हो गये. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.
