एनएच पर बैरियर हटने के बाद भी जाम से निजात नहीं

मोहनिया नगर. दिल्ली-कोलकाता हाइवे स्थित मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत समेकित चेकपोस्ट पर लगे महाजाम से लोग इस तरह जूझ रहे हैं जैसे जंग के मैदान में जीत के लिए बेचैन रहते हैं. कुछ ऐसा ही देखने को मिला समेकित चेकपोस्ट पर, जहां एनएच दो पर जाम के झाम में यात्री व छात्र दोनों परेशान रहे. […]

मोहनिया नगर. दिल्ली-कोलकाता हाइवे स्थित मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत समेकित चेकपोस्ट पर लगे महाजाम से लोग इस तरह जूझ रहे हैं जैसे जंग के मैदान में जीत के लिए बेचैन रहते हैं. कुछ ऐसा ही देखने को मिला समेकित चेकपोस्ट पर, जहां एनएच दो पर जाम के झाम में यात्री व छात्र दोनों परेशान रहे. सिर्फ चेकपोस्ट पर गाड़ियों के अन्यत्र खड़ा कर कागजात जांच कराने के लिए ट्रक ड्राइवर रोड पर ही गाड़ियां खड़ी कर चले जाते हैं, जिससे छोटी गाड़ियों के निकलनेवाले रास्ते भी बंद हो जाते. इसका नतीजा आये दिन गाड़ियों के ड्राइवरों से हल्की झड़प दिन में कई बार होती है.

लेकिन, चेकपोस्ट पर स्थित न तो सेक्यूरिटी गार्ड ही ध्यान देते हैं और ना ही पुलिस. बुधवार की दोपहर यात्री बसों से वाराणसी जा रहे सबसे अधिक सीएचएस की परीक्षा देने बच्चे जाम में फंसे रहे, इसका नतीजा भूख व प्यास से तड़पते दिखे. लेकिन गाड़ियों को हटवाने का जिम्मा किसी ने नहीं लिया. चेकपोस्ट के अधिकारियों की माने तो समेकित चेकपोस्ट पर लग रहे जाम का कारण एनएच दो पर लगा ओवरहेड बैरियर था. लेकिन, जाम की समस्या से निजात के लिए जिलाधिकारी ने ओवरहेड बैरियर को हटाने का आदेश दिया था. लेकिन, दुबारा वहीं स्थिति उत्पन्न हो गयी.

इस संबंध में छात्रों के अभिभावकों की माने तो जाम के कारण से एक दिन पहले निकलना पड़ा. क्योंकि, यूपी में जाम लगा है. लेकिन, समेकित चेकपोस्ट की भी स्थिति वहीं है. यहां गाड़ियां गलत दिशा से होकर आ जा रही हैं, जिससे छोटी गाड़ियां भी बाधित हैं, रास्ता ना होने के कारण जिस बस में हम लोग बैठे हैं. इस बस को दूसरे दिशा में पार कर ले जाया जा रहा था. इसका नतीजा बस फंस गयी अब कब तक वाराणसी पहुंचेंगे. कोई ठीक नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >