मुंडेश्वरी से आरा तक नयी रेल लाइन का हो विस्तार : सांसद

मुगलसराय रेलमंडल की बैठक में बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने रखी मांग भभुआ नगर : मंगलवार को मुगलसराय रेलमंडल की हुई बैठक में बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने रेल मंडल मुगलसराय में पड़नेवाले स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों के ठहराव सहित कई सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की. वहीं, मुंडेश्वरी धाम के दिनारा होते हुए आरा […]

मुगलसराय रेलमंडल की बैठक में बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने रखी मांग
भभुआ नगर : मंगलवार को मुगलसराय रेलमंडल की हुई बैठक में बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने रेल मंडल मुगलसराय में पड़नेवाले स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों के ठहराव सहित कई सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की.
वहीं, मुंडेश्वरी धाम के दिनारा होते हुए आरा तक नयी रेललाइन का विस्तार किये जाने की मांग रखी. सांसद ने भभुआ रोड स्टेशन से पटना जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कर्मनाशा होते हुए मुगलसराय जंकशन तक और दोनों इंटरसिटी एक्सप्रेस को कर्मनाशा होते हुए मुगलसराय स्टेशन तक चलाने की मांग की है.
इसके अलावे कर्मनाशा व दुर्गावती रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाये जाने और दुर्गावती स्टेशन पर महाबोधि व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की. मुंडेश्वरी धाम से विंध्याचल तक नयी रेललाइन का सर्वेक्षण कार्य का विस्तार किये जाने व मुगलसराय जंकशन का नामकरण पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से किये जाने व उनकी आदमकद प्रतिमा लगाये जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >