आवास योजना: शौचालय का निर्माण जरूरी

पंचायत प्रतिनिधियों को दी गयी पीएम आवास योजना की जानकारी भभुआ शहर : सदर प्रखंड के बहुदेश्यि भवन में गुरुवार को सभी पंचायत प्रतिनिधियों को पीएम आवास योजना की जानकारी दी गयी. बैठक में बताया गया कि जिन लाभुकों का चयन पीएम आवास योजना के तहत हुआ है उनको 25 वर्ग मीटर में आवास का […]

पंचायत प्रतिनिधियों को दी गयी पीएम आवास योजना की जानकारी
भभुआ शहर : सदर प्रखंड के बहुदेश्यि भवन में गुरुवार को सभी पंचायत प्रतिनिधियों को पीएम आवास योजना की जानकारी दी गयी. बैठक में बताया गया कि जिन लाभुकों का चयन पीएम आवास योजना के तहत हुआ है उनको 25 वर्ग मीटर में आवास का निर्माण करना है. आवास के रूप में एक आवासीय कमरा व एक रसोई घर का निर्माण करना है. लाभुकों द्वारा जबतक शौचालय का निर्माण नहीं कराया जायेगा तब तक आवास योजना अपूर्ण मानी जायेगी.
चयनित लाभुकों को आवास का निर्माण हर हाल में एक साल के अंदर कराने की बात बतायी गयी. जिन लाभुकों के पास आवास के लिए जमीन नहीं है वैसे लाभुकों को राजस्व व भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन उपलब्ध कराने पर ही उनके खाते में आवास योजना की राशि भेजने की बात कही. लाभुकों को बीडीओ से संपर्क स्थापित कर प्रशिक्षित राजमिस्त्री से आवास का निर्माण करना होगा.
मिलेगा एक लाख 30 हजार: पीएम आवास योजना के तहत सभी लाभुकों को एक लाख 30 हजार की राशि मुहैया करायी जायेगी. उक्त राशि को लाभुकों के बैंक खातों में तीन किस्तों में भेजी जायेगी. लाभुक को पहली किस्त में उनके खाते में 55 हजार रुपये भेजी जायेगी.
दूसरी किस्त आवास के छत स्तर तक के निर्माण के लिए 45 हजार रुपये का भुगतान बैंक खाता के माध्यम से किया जायेगा. तृतीय किस्त 30 हजार रुपये आवास का प्लास्टर, पेंट, दरवाजा व खिड़की के लिए दिया जायेगा. आवास योजना के लाभ लेने वाले इच्छुक व्यक्ति अपने किसी भी नजदिकी बैंक से बीडीओ की अनुशंसा पर 70 हजार रुपये ऋण आवास निर्माण कराने को लेकर ले सकते हैं. आवास योजना के तहत मनरेगा से अकुशल मजदूर के श्रम दिवस के लिए 95 दिन की मजदूरी का भुगतान किया जायेगा. इसके लिए लाभुकों को मनरेगा से जॉब कार्ड प्राप्त कर काम करना होगा. आवास निर्माण के लाभुकों को लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय का निर्माण करने पर 12 हजार रुपये प्राप्त होंगे.
बैठक में सभी लाभुकों को बिचौलियों से दूर रहते हुए आवास योजना का लाभ लेने की सलाह दी गयी. बैठक में सदर प्रखंड की प्रमुख, उपप्रमुख सहित सभी प्रखंड पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया व जिला पर्षद सदस्य भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >