शव लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी, चार घायल

मोहनिया शहर : पुसौली गांव के पास गुरुवार की सुबह शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गयी. एंबुलेंस के पलटने से चालक सहित चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. शव को दूसरे वाहन से टुंडा के लिए भेजा गया. घायलों में […]

मोहनिया शहर : पुसौली गांव के पास गुरुवार की सुबह शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गयी. एंबुलेंस के पलटने से चालक सहित चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. शव को दूसरे वाहन से टुंडा के लिए भेजा गया. घायलों में हाबड़ा के सागरा निवासी चालक राजू मालिक, फैजाबाद के अकबरपुर टांडा निवासी शबाना खातून, सासाराम निवासी मोजसमा खातून, सासाराम के रौजा रोड निवासी अमजद अली शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, कोलकाता के कोठारी अस्पताल में मोहम्मद रफीक का इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी, शव पैतृक गांव फैजाबाद के टुंडा गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस से मंगलवार की शाम में चले, तो सासाराम से अपने रिश्तेदार भी एंबुलेंस में सवार हो गये. इस दौरान पुसौली गांव के पास एंबुलेंस के चालक को झपकी आ गयी, जिससे अनियंत्रित होकर सड़क के चाट में पलट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >