भभुआ नगर : मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया. शनिवार की अहले सुबह से ही भगवान भास्कर के मकर राशि में प्रवेश के बाद लोगों ने स्नान, ध्यान, दान का कार्य शुरू किया. इसके बाद दही-चूड़ा, तिलकूट का दौर शुरू हुआ. साल का पहला पर्व होने की वजह से सभी वर्ग के लोगों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखा और बच्चे उत्साह से लबरेज नजर आये. स्कूल बंद होने के कारण बच्चे अपने अभिभावकों के साथ शहर की बाबाजी पोखरे के पास लगनेवाले ऐतिहासिक मेले की ओर चल पड़े. शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों से भी लोग मेले का लुत्फ उठाने पहुंचे. मकर संक्राति के अवसर पर कई जगह भोज का आयोजन किया गया.
सादगी से मनायी गयी मकर संक्रांति
भभुआ नगर : मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया. शनिवार की अहले सुबह से ही भगवान भास्कर के मकर राशि में प्रवेश के बाद लोगों ने स्नान, ध्यान, दान का कार्य शुरू किया. इसके बाद दही-चूड़ा, तिलकूट का दौर शुरू हुआ. साल का पहला पर्व होने की वजह […]

शहर व गांवों में स्थित सरोवरों में सुबह स्नान करनेवालों का जमावड़ा देखा गया. कई श्रद्धालु मकर सक्रांति के स्नान के लिए अहले सुबह वाराणसी के लिए रवाना हुए. लोगों ने घरों में भी सुबह स्नान कर दान-पुण्य किया. बाबाजी पोखरा के किनारे लगे मेले में खूब भीड़ देखी गयी.
मौसम रहा सुहाना
मकर संक्रांति पर्व पर मौसम भी सुहाना रहा. सुबह नदी, तालाबों और घरों में स्नान कर लोगों ने भगवान सूर्य की पूजा की और दही-चूड़ा का भोग लगाया. खिली हुई धूप में मेले का आनंद दोगुना हो गया. हर कदम मेले की ओर जाता दिखा. दोपहर 12 बजे तक मेले में तिल रखने तक की जगह नहीं बची. एक अनुमान के मुताबिक मेले में लगभग तीस हजार लोग पहुंचे थे.