पहले दिन ही सड़क सुरक्षा सप्ताह की निकली हवा

मोहनिया शहर : परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर नौ जनवरी से 15 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, लेकिन मोहनिया में शहर की सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहन और बसों एवं मैजिक की छत पर बैठ यात्री सुरक्षा अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं. सड़क सुरक्षा […]

मोहनिया शहर : परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर नौ जनवरी से 15 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, लेकिन मोहनिया में शहर की सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहन और बसों एवं मैजिक की छत पर बैठ यात्री सुरक्षा अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं.
सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू हुई, तो उम्मीद थी कि चौक-चौराहों से लेकर एनएच को अपने कब्जे में लेनेवाले ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी, लेकिन अब भी वाहनों की अवैध तरीके से पार्किंग जारी है.
वाहन चालकों को न तो पुलिस की परवाह है और न ही उनके लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह कोई मायने रखता है. सुबह-सुबह चालक वाहनों को सड़कों पर लाकर खड़ा कर देते हैं. पुलिसवाले तमाशबीन बने रहते हैं. पुलिस की चुप्पी से इनके हौसले बुलंद हैं. ओवरलोडिंग भी खूब हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >