स्टेशन कर्मचारी मोबाइल फोन से यात्रियों को देते हैं ट्रेनों की सूचना

छह महीने पहले बना काउंटर लेकिन नहीं जुड़ा एनटीएइस से मोहनिया(शहर) : गया-मुगलसराय रेलखंड के भभुआ रोड स्टेशन पर रेलवे का पूछताछ काउंटर खोल दिया गया, लेकिन आज तक काउंटर में एनटीइएस (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) मशीन नहीं लग सकी, जिस कारण काउंटर में तैनात कर्मचारियों को अपने मोबाइल से ट्रेनों की जानकारी लेकर यात्रियों […]

छह महीने पहले बना काउंटर लेकिन नहीं जुड़ा एनटीएइस से
मोहनिया(शहर) : गया-मुगलसराय रेलखंड के भभुआ रोड स्टेशन पर रेलवे का पूछताछ काउंटर खोल दिया गया, लेकिन आज तक काउंटर में एनटीइएस (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) मशीन नहीं लग सकी, जिस कारण काउंटर में तैनात कर्मचारियों को अपने मोबाइल से ट्रेनों की जानकारी लेकर यात्रियों को बताना पड़ता है. गौरतलब है कि छह माह पहले स्टेशन के टिकट काउंटर के बगल में पूछताछ काउंटर बनाया गया था. उसमें चार कर्मचारी भी तैनात हैं लेकिन काउंटर को एनटीइएस मशीन से नहीं जोड़ा गया, जिससे ट्रेनों की सही जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पाती है.
क्या कहते हैं कर्मचारी: इस संबंध में पूछताछ काउंटर में तैनात कर्मचारी दीपक कुमार ने बताया कि एनटीइएस नहीं होने से काफी परेशानी होती है. किसी तरह मोबाइल से देख कर यात्रियों को बताते हैं.
क्या कहते है स्टेशन प्रबंधक : इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक सरोज रंजन सिंह ने बताया कि यह सही बात है कि पूछताछ काउंटर को आज तक एनटीइएस मशीन से नहीं जोड़ा गया, जिससे परेशानी होती है. इसको लेकर वरीय अधिकारी को कहा गया है.क्या कहते है डीआरएम : इस संबंध में मुगलसराय मंडल के डीआरएम किशोर कुमार के मोबाईल नंबर 9794848000 पर दो बार संपर्क किये लेकिन फोन नहीं उठाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >