गबन के मामले में राइस मिल मालिक पारस सिंह गिरफ्तार

पांच करोड़ रुपये का धान लेकर चावल नहीं देने का है आरोप भभुआ थाने की पुलिस ने कचहरी के पास से किया गिरफ्तार भभुआ कार्यालय : पांच करोड़ का धान लेकर चावल गबन करने के मामले में सूरज राइस मिल के मालिक पारस सिंह को भभुआ थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. […]

पांच करोड़ रुपये का धान लेकर चावल नहीं देने का है आरोप
भभुआ थाने की पुलिस ने कचहरी के पास से किया गिरफ्तार
भभुआ कार्यालय : पांच करोड़ का धान लेकर चावल गबन करने के मामले में सूरज राइस मिल के मालिक पारस सिंह को भभुआ थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. पारस सिंह जिले के बड़े राइस मिलरों में एक हैं.
कोर्ट से जारी हुआ था वारंट : एफआइआर दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर भभुआ न्यायालय ने पारस सिंह के खिलाफ गबन के मामले में वारंट जारी किया था. वारंट के आधार पर बुधवार को भभुआ थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने पारस सिंह को कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया.सूरज राइस मिल सीवों के पास स्थितहै. गिरफ्तार पारस सिंह सीवों के रहनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >