डीएवी रतवार से 10वीं की छात्रा का अपहरण

शहर की पोस्ट ऑफिस गली के युवक पर दर्ज हुआ मामला भभुआ (सदर) : शनिवार की सुबह डीएवी रतवार में पढ़ने आयी एक 10वीं का छात्रा का अपहरण कुछ लड़कों द्वारा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि शनिवार को मोहनिया की रहनेवाली छात्रा स्कूल में पढ़ने आयी हुई […]

शहर की पोस्ट ऑफिस गली के युवक पर दर्ज हुआ मामला

भभुआ (सदर) : शनिवार की सुबह डीएवी रतवार में पढ़ने आयी एक 10वीं का छात्रा का अपहरण कुछ लड़कों द्वारा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि शनिवार को मोहनिया की रहनेवाली छात्रा स्कूल में पढ़ने आयी हुई थी. 11 बजे जब स्कूल की छुट्टी हुई, तो दो युवक चारपहिये से स्कूल के समीप आये और मां की बीमारी का बहाना बना छात्रा को गाड़ी में बैठा लिया और उसे वहां से ले गये. उधर, जब छात्रा घर नहीं पहुंची,
तो उसके परिजन दोपहर बाद स्कूल पहुंचे. तब उन्हें पता चला कि गाड़ी से दो युवक आये हुए थे और छात्रा उन्हीं के साथ चली गयी. छात्रा के परिजनों को जब कहीं कुछ सुराग नहीं मिला, तो इसकी सूचना नगर थाने को दी और शहर के वार्ड नंबर नौ पोस्ट ऑफिस गली के रहनेवाले युवक अभिषेक पांडेय व एक अज्ञात पर अपहरण कर लिये जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया. हालांकि पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग का मामला मान रही है. नगर थानाध्यक्ष ने पोस्टऑफिस गली के रहनेवाले अभिषेक पांडेय के पिता को थाने में पूछताछ की. खबर लिखें जाने तक नगर थानाध्यक्ष युवकों के बारे में पता लगाने में जुटे थे.
सुवरन नदी से मिली युवक की लाश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >