रामपुर के अमाव में तीन साल से बदहाल है उपस्वास्थ्य केंद्र

न कोई डॉक्टर बैठते हैं न कोई एएनएम रामपुर : प्रखंड की अमाव पंचायत के अमाव गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र होने के बाद भी बंद पड़ा रहता है. ग्रामीण जितेंद्र सिंह व अशोक कुमार ने बताया कि अगर गांव के किसी व्यक्ति का तबीयत खराब हो जाये, तो उसे 15 किमी की दूरी पर स्थित […]

न कोई डॉक्टर बैठते हैं न कोई एएनएम
रामपुर : प्रखंड की अमाव पंचायत के अमाव गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र होने के बाद भी बंद पड़ा रहता है. ग्रामीण जितेंद्र सिंह व अशोक कुमार ने बताया कि अगर गांव के किसी व्यक्ति का तबीयत खराब हो जाये, तो उसे 15 किमी की दूरी पर स्थित रामपुर पीएचसी या 10 किमी की दूरी पर स्थित रोहतास के चेनारी इलाज के लिए ले जाना पड़ता है
सुरेंद्र सिंह व संतोष जायसवाल ने बताया कि जब गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनने का काम शुरू हुआ, तो लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लेकिन ज्यों-ज्यों समय बीतता गया और केंद्र चालू नहीं हुआ तो आशा निराशा में बदल गयी. भवन बनकर करीब तीन वर्ष से तैयार है, पर एक भी डाॅक्टर या एएनएम नहीं हैं. पीएचसी प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि एएनएम की कमी है. इसलिए भवन बन कर तैयार होने के बाद भी बंद पड़ा है. एएनएम की मांग के लिए विभाग को लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >