सिकंदरपुर में कब्रिस्तान की जमीन की हुई मापी

चैनपुर : प्रखंड क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के कब्रिस्तान पर कई वर्षों से गांव के ही लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है. इस अतिक्रमण के कारण जनाजे के साथ कब्रिस्तान तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है. अतिक्रमण से परेशान होकर राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अभ्यक्ष आशिफ जमा खान (मुन्ना खान) द्वारा जिलाधिकारी को […]

चैनपुर : प्रखंड क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के कब्रिस्तान पर कई वर्षों से गांव के ही लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है. इस अतिक्रमण के कारण जनाजे के साथ कब्रिस्तान तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है. अतिक्रमण से परेशान होकर राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अभ्यक्ष आशिफ जमा खान (मुन्ना खान) द्वारा जिलाधिकारी को आवेदन देते हुए अतिक्रमण हटवाने व कब्रिस्तान की घेराबंदी करवाने की मांग की गयी थी. जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने चैनपुर के अंचलाधिकारी चौधरी मुरली मनोहर प्रसाद राय को अतिक्रमण हटवाने का आदेश दिया. इस आदेश के बाद अंचलाधिकारी अपने लावा लश्कर के साथ सिकंदरपुर पहुंचे.
इस जमीन को मापने के पहुंचे अंचलाधिकारी ने कब्रिस्तान की मापी के दौरान अतिक्रमण कि सभी जमीनों को चिह्नित किया गया. साथ ही सभी अतिक्रमणकारियों को अंचलाधिकारी द्वारा सात दिनों के अंदर जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया. अंचलाधिकारी ने बताया कि यदि इनके द्वारा सात दिनों में जमीन खाली नहीं किया जाता है तो उसे आठवें दिन खाली कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >