जज को दी गयी विदाई

भभुआ (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में जिला जज अरुण कुमार का विदाई समारोह संघ अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में हुआ. इसका संचालन महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने किया. अधिवक्ता प्रसून मिश्रा द्वारा विदाई पत्र पढ़ा गया. लोक अभियोजक कुलेश्वर प्रसाद ने कहा कि जिला जज समदर्शी थे. चेहरे पर नहीं कानून […]

भभुआ (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में जिला जज अरुण कुमार का विदाई समारोह संघ अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में हुआ. इसका संचालन महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने किया. अधिवक्ता प्रसून मिश्रा द्वारा विदाई पत्र पढ़ा गया. लोक अभियोजक कुलेश्वर प्रसाद ने कहा कि जिला जज समदर्शी थे. चेहरे पर नहीं कानून पर ध्यान देते थे.
वरीय अधिवक्ता प्रह्लाद सिंह, रमेश्वर पाठक, वीरेंद्र सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने उनको उच्च न्यायालय में जज के रूप में देखने की अभिलाषा व्यक्त की. मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज अरुण कुमार ने कहा कि सभी लोग उनके अजीज हैं.
पूरे कार्यकाल में सभी को समभाव से देखा. न्याय देने का कार्य दैविक कार्य होता है. इसी को मान कर काम किया. इस अवसर पर मंटू पांडेय, श्याम बिहार प्रसाद, हिरा यादव, रितेश पाठक, अशोक सिंह, निसार अंसारी, मुन्ना सिंह, आलोक राय व अभय कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >