मैजिक के धक्के से महिला घायल

सोमवार की सुबह भभुआ-कोचाड़ी सड़क मार्ग पर शौच के लिए निकली एक महिला मैजिक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस दौरान उसके साथ रही उसकी देवरानी बाल-बाल बच गयी. थाना क्षेत्र के सैथां गांव की रहनेवाली गीता देवी (पति अनिल प्रजापति) अपनी देवरानी रीमा देवी के साथ गांव के दक्षिण उक्त […]

सोमवार की सुबह भभुआ-कोचाड़ी सड़क मार्ग पर शौच के लिए निकली एक महिला मैजिक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस दौरान उसके साथ रही उसकी देवरानी बाल-बाल बच गयी. थाना क्षेत्र के सैथां गांव की रहनेवाली गीता देवी (पति अनिल प्रजापति) अपनी देवरानी रीमा देवी के साथ गांव के दक्षिण उक्त सड़क पर शौच के लिए गयी हुई थीं. इसी दौराना मछली लाद कर आ रहे मैजिक ने महिला का पीछे से धक्का मार दिया. इससे सड़क किनारे गिर पड़ीं. इस दौरान उसके साथ रही उसकी देवरानी बाल-बाल बच गयी.
घटना के बाद मैजिक चालक वाहन लकर फरार हो गया, जबकि महिला घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं होने के चलते सोमवार को पूरे दिन घर में ही पड़ी रही. मंगलवार को जब उसका पति जो यूपी के भदोही में कालीन बनने का काम करते हैं लौटे तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >