नुआंव में ढाई हजार एकड़ फसल डूबने का अनुमान

नुआंव : प्रखंड क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश से आम आवाम का जीना मुहाल हो गया है.वहीं लाखों रुपये की लागत से क्षेत्र के किसानों द्वारा की गयी धान की रोपाई बाढ़ के पानी में डूब जाने के कारण किसानों के चेहरे की मुसकान खो गई है. किसानों की इस पीड़ा […]

नुआंव : प्रखंड क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश से आम आवाम का जीना मुहाल हो गया है.वहीं लाखों रुपये की लागत से क्षेत्र के किसानों द्वारा की गयी धान की रोपाई बाढ़ के पानी में डूब जाने के कारण किसानों के चेहरे की मुसकान खो गई है. किसानों की इस पीड़ा को देखते हुये जिला प्रशासन ने क्षेत्र में डूबे फसल के नुकसान का लेखा-जोखा प्रखंड से मांगा, जिसमे नुआंव प्रखंड में लगभग ढाई हजार एकड़ फसल प्रभावित है. इसकी रिपोर्ट अंचलाधिकारी अलख निरंजन यादव ने जिला मुख्यालय को भेज दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >