परिवहन विभाग में स्मार्ट कार्ड खत्म, लाइसेंस में रोड़ा

भभुआ (नगर) : ड्राइविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के लिए स्मार्ट कार्ड का प्रचलन शुरू हो जाने से लोगों को इसे कैरी करने मे काफी सहूलियत होती है. स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है. लेकिन, बीते 10 दिनों से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग से स्मार्ट कार्ड निर्गत नहीं किये […]

भभुआ (नगर) : ड्राइविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के लिए स्मार्ट कार्ड का प्रचलन शुरू हो जाने से लोगों को इसे कैरी करने मे काफी सहूलियत होती है. स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है. लेकिन, बीते 10 दिनों से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग से स्मार्ट कार्ड निर्गत नहीं किये जा रहे. ऐसा विभाग में स्मार्ट कार्ड खत्म होने की वजह से हो रहा है. आये दिन लोग अपना डीएल लेने परिवहन विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं.

लेकिन, उन्हें मायूस हो कर घर वापस लौटना पड़ रहा है. शनिवार को परिवहन कार्यालय में अपना डीएल लेने पहुंचे पंकज कुमार व संजय पांडेय आदि ने बताया कि स्मार्ट कार्ड पर बने हुए डीएल को रखने में भी आसानी होती है और कब तक स्मार्ट कार्ड मिलना शुरू हो जायेगा, इसकी सही जानकारी नहीं दी जा रही है. हालांकि, अभी विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन पेपर के लिए स्मार्ट कार्ड दिया जा रहा है. लेकिन, विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी बहुत कम बचा है.स्मार्ट कार्ड पर डीएल और रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत हो रही है.

कार्ड खत्म हो जाने की वजह से उन्हें कार्ड इश्यू नहीं किये जा रहे. ऐसी ही स्थिति पिछले साल भी हुई थी, जब कई माह तक स्मार्ट कार्ड पर डीएल व रजिस्ट्रेशन पेपर इश्यू नहीं किया गया तो वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ऑनपेपर लोगों को डीएल व रजिस्ट्रेशन पेपर इश्यू किया गया था.विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन पेपर को स्मार्ट कार्ड पर बनाये जाने के लिए विभाग से दो हजार ड्राइविंग लाइसेंस और पांच हजार रजिस्ट्रेशन के लिए स्मार्ट कार्ड की डिमांड की गयी है. इसमें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो हजार और रजिस्ट्रेशन पेपर के लिए पांच हजार स्मार्ट कार्ड की डिमांड की गयी है. हालांकि, विभागीय कर्मियों का कहना है कि स्मार्ट कार्ड कब तक उपलब्ध हो जायेंगे. इसकी कोई सही जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है.

कार्ड मिलते ही इश्यू होगा डीएल : ड्राइविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन पेपर के लिए स्मार्ट कार्ड की डिमांड की जा चुकी है स्मार्ट कार्ड मिलते ही विभाग में प्राप्त आवेदनों के हिसाब से लोगों को स्मार्ट कार्ड इश्यू किया जायेगा.
शाहनवाज अहमद नियाजी, जिला परिवहन पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >