वापस लौटे मुख्यमंत्री, जीटी रोड पर चुस्त रही व्यवस्था

कर्मनाशा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में हुंकार भरने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की सुबह 9:20 बजे नौबतपुर के रास्ते सड़क मार्ग से पटना के लिए वापस लौटे. पिंडरा (वाराणसी) में जदयू द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार की शाम चार बजे तक चला. रात में मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं […]

कर्मनाशा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में हुंकार भरने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की सुबह 9:20 बजे नौबतपुर के रास्ते सड़क मार्ग से पटना के लिए वापस लौटे. पिंडरा (वाराणसी) में जदयू द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार की शाम चार बजे तक चला. रात में मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिले और मिशन 2019 के लिए पार्टी को मजबूत करने में जुट जाने को कहा. वाराणसी में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की सुबह पांच बजे सर्वोदय सेवा समिति द्वारा दशासुमेर घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल हुए. उसके बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर व संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन कर पटना के लिए रवाना हुए.
यूपी-बिहार की सीमा पर नहीं दिखा ट्रकों का जाम
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा नौबतपुर के पास ट्रकों का जाम नहीं दिखा. पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही सड़क से वाहनों को हटा दिया था. मुख्यमंत्री के काफिले में कोई वाहन न घुसे इसके लिए सड़क की हर क्राॅसिंग पर पुलिस तैनात की गयी थी. डीएम व एसपी बॉर्डर पर डटे रहे. मुख्यमंत्री के बिहार वापसी के दौरान कैमूर के डीएम और एसपी उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर मुस्तैद रहे.
जिले के आला अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन की पल-पल की रिपोर्ट ले रहे थे. जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला बिहार सीमा में 9:20 बजे प्रवेश किया. दोनों वरीय अधिकारी मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से काफिले के आगे-आगे चलकर कैमूर जिले की सीमा तक गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >