रामपुर : सबार थाना क्षेत्र के बगही पुल के पास यात्री शेड नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस स्थिति में यात्री खुले आसमान के नीचे वाहन का इंतजार करते हैं.
उक्त स्थान से पाली, रामपुर, भलुहा व निसिजा सहित दर्जनों गांव के यात्री भभुआ, सासाराम, चेनारी, कुदरा व वाराणसी जाने के लिए वाहन का इंतजार करते हैं. प्रति दिन सैकड़ों यात्री उक्त स्थान पर आते हैं, लेकिन वहां पर एक चापाकल भी नहीं है. गरमी का मौसम है. तापमान अपने चरम पर है.
लू के थपेड़ो के बीच दोपहर में उक्त स्थान पर वाहन के लिए यात्री इंतजार करते हैं. पाली के यात्री अभिमन्यु सिंह, रामपुर के दुर्गेश तिवारी, मुन्ना कुमार, किरण देवी ने बताया कि चापाकल न होने से काफी परेशानी होती है.
