अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल

कुदरा : कुदरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, तो एक युवक घायल हो गया. उसका इलाज कुदरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर माथाचक गांव में गली में बच्चे खेल रहे थे. अचानक एक […]

कुदरा : कुदरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, तो एक युवक घायल हो गया. उसका इलाज कुदरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर माथाचक गांव में गली में बच्चे खेल रहे थे. अचानक एक बच्चा वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरी तरफ सकरी गांव के पास एनएच दो पर सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में एक युवक आ गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक राधा यादव का बेटा बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >