सिरफिरे को किया पुलिस के हवाले

भभुआ(सदर) : थाना क्षेत्र के कबार गांव में मंगलवार को छत पर चढ़ कर गाली गलौज कर रहे एक सिरफिरे को मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कबार गांव के अमिका पासवान अहले सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान […]

भभुआ(सदर) : थाना क्षेत्र के कबार गांव में मंगलवार को छत पर चढ़ कर गाली गलौज कर रहे एक सिरफिरे को मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कबार गांव के अमिका पासवान अहले सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अपने मकान की छत पर रहे मुन्ना कुशवाहा नाम के एक सिरफिरे युवक ने उन्हें गाली देनी शुरू कर दी.
अमिका ने उसे गाली देने से मना किया, तो युवक छत से उतर कर उक्त व्यक्ति से उलझ पड़ा. इस दौरान अन्य जुटे लोगों ने उसकी पिटाई करते हुए उसे मौके पर पहुंची पुलिस के हाथों सौंप दिया. पुलिस पिटाई से घायल युवक को वहां से लाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां कड़ी निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >