कोढ़ा गिरोह ने लूटे थे रुपये

खुलासा. आठ फरवरी को चकबंदी रोड में पंचायत सचिव से हुई थी लूटपाट आठ फरवरी को शहर के चकबंदी रोड में पंचायत सचिव सुदर्शन पासवान से ढाई लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. इस घटना के पीछे कटिहार के कोढ़ा गिरोह का हाथ सामने आ रहा है. भभुआ(कार्यालय) […]

खुलासा. आठ फरवरी को चकबंदी रोड में पंचायत सचिव से हुई थी लूटपाट
आठ फरवरी को शहर के चकबंदी रोड में पंचायत सचिव सुदर्शन पासवान से ढाई लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. इस घटना के पीछे कटिहार के कोढ़ा गिरोह का हाथ सामने आ रहा है.
भभुआ(कार्यालय) : आठ फरवरी को शहर के चकबंदी रोड में पंचायत सचिव सुदर्शन पासवान से ढाई लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. घटना को कटिहार के कोढ़ा गिरोह ने अंजाम दिया था. एसबीआइ की मुख्य शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से दो संदिग्धों के फोटो की पहचान कर ली गयी है.
दोनों संदिग्धों की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा चरकी निवासी नैय्यर आजम व रतौरा निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है. एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि आठ फरवरी को चकबंदी रोड में हुई लूट की घटना का उद्भेदन कर लिया गया है. घटना को अंजाम देनेवाले दोनों संदिग्धों की पहचान भी कर ली गयी है. वे सभी कटिहार जिले के रहनेवाले हैं. जिन दो संदिग्धों की पहचान बैंक के सीसीटीवी कैमरे से हुई है उनकी पहचान, नाम व उनके घर का पता मिल गया है.
उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रशिक्षु डीएसपी गौरव पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की टीम को कटिहार भेजा गया है. एसपी ने बताया कि घटना के बाद भभुआ के थानेदार अविनाश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी. टीम ने तकनीकी अनुसंधान व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लगातार दो महीने के प्रयास के बाद घटना का उद्भेदन कर लिया. जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले रंजीत यादव व नैय्यर आजम सहित उसके दो और साथियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
गौरतलब है कि आठ फरवरी 2015 को भभुआ प्रखंड के मनिहारी रूप्पूर पंचायत के पंचायत सेवक सुदर्शन पासवान भभुआ की एसबीआइ मुख्य शाखा से ढाई लाख रुपये बैग में लेकर चकबंदी रोड स्थित अपने घर आ रहे थे, तभी गायत्री मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने बैग से भरे ढाई लाख रुपये लूट लिये.
छह अप्रैल को शिक्षक से हुई लूट में भी कोढ़ा गिरोह का हाथ होने का शक
छह अप्रैल 2015 को एकता चौक के पास रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र प्रसाद से आठ लाख रुपये लूट में भी पुलिस के शक की सूई कटिहार के कोढ़ा गिरोह पर है. एसपी ने बताया कि हम अब आठ लाख रुपये लूटकांड के उद्भेदन में भी जुट गये हैं. लूट के तरीके से यह आशंका है कि शिक्षक से भी लूट की घटना को कोढ़ा गिरोह ने ही अंजाम दिया होगा. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >