पीने के लिए शराब नहीं मिलने के कारण एक की गयी जान

अधौरा (कैमूर) : प्रखंड क्षेत्र की बड़वान पंचायत अंतर्गत सुरपुर गांव में सत्यनारायण सिंह नामक व्यक्ति की शराब नहीं मिलने के कारण बेचैनी से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सुरपुर गांव में लगभग 10 घरों की आबादी है.सत्यनारायण सिंह खरवार शराब पीने के आदी थे. वे शराब भी बेचा करते थे. जब से शराब […]

अधौरा (कैमूर) : प्रखंड क्षेत्र की बड़वान पंचायत अंतर्गत सुरपुर गांव में सत्यनारायण सिंह नामक व्यक्ति की शराब नहीं मिलने के कारण बेचैनी से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सुरपुर गांव में लगभग 10 घरों की आबादी है.सत्यनारायण सिंह खरवार शराब पीने के आदी थे. वे शराब भी बेचा करते थे. जब से शराब बंद हो गयी, तब से उन्हें पीने के लिए शराब नहीं मिल रही थी. शराब नहीं मिलने के कारण अचानक उनकी बेचैनी बढ़ गयी और उनकी मौत हो गयी. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >