बिहार में प्रवेश करनेवाले वाहनों में लगेगा जीपीएस

मोहनिया (सदर) : बिहार को पूरी तरह शराबमुक्त करने को लेकर सरकार ने कमर कसते हुए इसे सफल बनाने के लिए हर पहलुओ पर नजर रखनी शुरू कर दी है. इसी दिशा में एक और ठोस कदम उठाते हुए सरकार ने मोहनिया में नेशनल हाइवे दो पर स्थित समेकित चेक पोस्ट पर वैसे वाहनों की […]

मोहनिया (सदर) : बिहार को पूरी तरह शराबमुक्त करने को लेकर सरकार ने कमर कसते हुए इसे सफल बनाने के लिए हर पहलुओ पर नजर रखनी शुरू कर दी है. इसी दिशा में एक और ठोस कदम उठाते हुए सरकार ने मोहनिया में नेशनल हाइवे दो पर स्थित समेकित चेक पोस्ट पर वैसे वाहनों की जांच के लिए विशेष कदम उठाया है, जो अन्य राज्यों से शराब या नशीले पदार्थ लोड कर बिहार से होकर दूसरे राज्यों में पहुंचाते हैं. ऐसे वाहनों में अब जीपीएस लगायें जायेंगे. इसका जिम्मा उत्पाद विभाग को सौंपा गया है.
इस कार्य के लिए पटना से उत्पाद विभाग की आठ सदस्यीय टीम यहां लगायी गयी है, जो 25 अप्रैल को उक्त कार्य को लेकर चेक पोस्ट पर तैनात होगी, जो दिन रात पंजाब व हरियाणा सहित अन्य राज्यों मे स्थित सरकारी शराब कंपनियों से बिहार के रास्ते झारखंड, बंगाल व उड़ीसा सहित कुछ राज्यों मे निर्यात की जाने वाली शराब की जांच करेगी. शराब या अन्य नशीले पदार्थ तैयार करने वाले सामान को लेकर बिहार की सीमा मे प्रवेश करने वाले ट्रकों व टैंकरों सहित ऐसे सभी वाहनों में जीपीएस लगाने का आदेश जारी किया गया है,
जिससे पता चलेगा कि ऐसे वाहन कब और कहां हैं या राज्य की सीमा के अंदर तो ऐसे पदार्थ नहीं उतारे जा रहे हैं. उन पर नजर रखना विभाग के लिए आसान होगा. यदि खेप बिहार मे उतारी जाती है, तो इसकी सूचना गाड़ी नंबर सहित तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जायेगी और त्वरित कार्रवाई की जायेगी. यह जीपीएस बिहार की सीमा लांघते ही काम करना बंद कर देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >