ट्रक दुर्घटनाग्रस्त चालक का पैर कटा

मोहनिया(सदर) : गुरुवार की सुबह टोल टैक्स से पश्चिम नेशनल हाइवे दो के किनारे पहले से खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ट्रक ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. इससे चालक देवी लाल राय का दाहिना पैर कट कर अलग हो गया. चालक नाउवां चौक जिला समस्तीपुर का रहने वाला है. घायल अवस्था में उक्त मार्ग […]

मोहनिया(सदर) : गुरुवार की सुबह टोल टैक्स से पश्चिम नेशनल हाइवे दो के किनारे पहले से खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ट्रक ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. इससे चालक देवी लाल राय का दाहिना पैर कट कर अलग हो गया. चालक नाउवां चौक जिला समस्तीपुर का रहने वाला है.
घायल अवस्था में उक्त मार्ग से गुजर रहें दूसरे ट्रक के चालको ने उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉ पंकज कुमार ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. घायल चालक ने बताया कि वह ट्रक (यूपी 65 डीटी 8823) पर नोएडा से सामान लोड कर पटना जा रहा था. भोर का समय था और उसे नींद आ गयी. झपकी लगते ही ट्रक सड़क किनारे खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से जा टकराया. इससे दाहिना पैर कट गया और सिर मे भी गंभीर चोटें आयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >