रामगढ़ में 12 बीघे की गेहूं की फसल जल कर राख

रामगढ़(कैमूर) : प्रखंड क्षेत्र के बहपुरा गांव के सीवान में गुरुवार को संकठा सिंह के 12 बीघे की गेहूं की फसल में आग लग गयी. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है. गौरतलब है कि पछुआ हवा के चलते गेहूं के फसल में लगी आग काफी तेजी से बढ़ती चली गयी. जब आग […]

रामगढ़(कैमूर) : प्रखंड क्षेत्र के बहपुरा गांव के सीवान में गुरुवार को संकठा सिंह के 12 बीघे की गेहूं की फसल में आग लग गयी. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है. गौरतलब है कि पछुआ हवा के चलते गेहूं के फसल में लगी आग काफी तेजी से बढ़ती चली गयी. जब आग लगने की सूचना भूस्वामी को हुई, तो इसकी सूचना तत्काल सीइओ बासुकीनाथ सिंह को दी.
सीइओ ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. इधर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया. इधर अग्निशमन वाहन के देर से पहुंचने पर लोगों ने काफी नाराजगी जतायी. सीइओ ने गेहूं की फसल के नुकसान को लेकर रिपोर्ट बनायी, ताकि पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जा सके. पीड़ित किसान के बेटे विजय सिंह ने बताया कि अगर दमकल की गाड़ी समय से पहुंच गयी होती, तो शायद इतने बड़े पैमाने पर बरबादी नहीं हुई होती. दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि उक्त वक्त अनुमंडल के सियापोखर गांव में भी आग लगी हुई थी. इस वजह से दमकल की गाड़ी समय से नहीं पहुंच सकी. अनुमंडल स्तर पर सिर्फ एक ही दमकल का वाहन होने को लेकर अपनी असमर्थता जाहिर की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >