कहीं जल गये आशियाने तो कहीं खाक हुईं फसलें

सोमवार की शाम व मंगलवार का दिन जिले के लिए काफी बुरा रहा. इन दो दिनों में हुई अगलगी की घटनाओं ने कई घर जला दिये, तो कई किसानों की फसलें स्वाहा हो गयीं. ऐसे में पीड़ितों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा है. कई परिवारों के सामने तो खाने की आफत आ गयी […]

सोमवार की शाम व मंगलवार का दिन जिले के लिए काफी बुरा रहा. इन दो दिनों में हुई अगलगी की घटनाओं ने कई घर जला दिये, तो कई किसानों की फसलें स्वाहा हो गयीं. ऐसे में पीड़ितों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा है. कई परिवारों के सामने तो खाने की आफत आ गयी है. अधिकारी बस घटनास्थल का दौरा भर कर ले रहे हैं.
कर्मनाशा(कैमूर) : दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव की दलित बस्ती मे मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे आग लग गयी. आग पहले राकेश राम मड़ई में लगी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया.
पास-पड़ोस के लोगों ने प्रयास पर आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस दौरान मे चार मड़ई, चावल, गेहूं, साइकिल, डीजल पंप, बिस्तर व पंखा सहित हजारों के सामान जल गये. साथ ही राकेश राम के घर के सामने खड़े एक टेंपो के अगले हिस्से में भी आग लग गयी. इससे काफी नुकसान हो गया. आग बुझाने के दौरान चिंता देवी (36) के पैर झुलस गये.
उनका इलाज एक स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया. सूचना पाकर फायर बिग्रेड का वाहन पहुंचा. लेकिन, बगल के गड्ढे में पानी भरे रहने से फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया. गांववालों के अनुसार, अगर गड्ढे में पानी नहीं रहता, तो कई घर जल गये होते. सूचना पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, सीओ प्रभात कुमार ने पहुंच कर मुआयना किया. सीओ ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है. पीड़ितों को सरकार के प्रावधान के अनुसार मुआवजा मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >