भभुआ रोड रैक प्वाइंट पर पहुंचा 29,710 बोरा यूरिया, किसानों को राहत

सहकारी समितियों व बिस्कोमान के माध्यम से निर्धारित सरकारी मूल्य पर होगा वितरण

सहकारी समितियों व बिस्कोमान के माध्यम से निर्धारित सरकारी मूल्य पर होगा वितरण मोहनिया शहर. गया-डीडीयू मंडल के भभुआ रोड रैक प्वाइंट पर बुधवार को किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है. यहां इफको यूरिया (45 किलोग्राम) की कुल 1336.95 मीट्रिक टन की एक रैक प्राप्त हुई है. इस रैक में कुल 29,710 बोरा यूरिया उपलब्ध है, जिसका वितरण इफको की विभिन्न सहकारी समितियों, इफको बाजार केंद्रों व बिस्कोमान के माध्यम से किसानों के बीच निर्धारित सरकारी मूल्य पर किया जायेगा. मालूम हो कि रबी मौसम के अंतर्गत गेहूं की फसल में प्रथम पटवन के दौरान यूरिया की मांग सबसे अधिक होती है. इस महत्वपूर्ण अवस्था में समय पर उर्वरक की उपलब्धता से फसल की वृद्धि के साथ-साथ उत्पादन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान समय में जिले में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है. इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में किसानों को उर्वरकों की आपूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है. किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर आसानी से यूरिया की खरीद कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >