एक कंटेनर में क्रूरतापूर्वक भरे 29 मवेशी, औरंगाबाद से उन्नाव ले जा रहे थे, यूपी निवासी तीन लोग कैमूर में पकड़ाए

कैमूर के मोहनिया में पुलिस ने कंटेनर से 29 मवेशियों को बरामद किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

कैमूर के मोहनिया में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार की रात एक कंटेनर से 29 मवेशी बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले महबूब के पुत्र मुसाबुल, मो. दुल्हा के पुत्र मो. वारिस तथा मो. शकील के पुत्र मुस्तबीन के रूप में की गई है.

कैमूर की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

मोहनिया टोल प्लाजा पर पकड़ाया कंटेनर

जानकारी के अनुसार, मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में मवेशियों को कथित तौर पर क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मोहनिया टोल प्लाजा पहुंचे और वाहनों की जांच शुरू कर दी.

इसी दौरान पुलिस को एक कंटेनर पर शक हुआ. वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसके अंदर 29 मवेशी पाए गए. कंटेनर में सवार तीन लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मवेशियों को औरंगाबाद के बारुण से लोड किया गया था. उन्हें उत्तर प्रदेश के उन्नाव ले जाया जा रहा था.

एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, मामले में एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की भी जानकारी मिली है, जिसकी तलाश की जा रही है. बरामद मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें : बालू लदे डंपर ने बिजली पोल में मारी टक्कर, कैमूर में 10 घंटे गुल रही बिजली, उमस में तड़पते रहे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >