गुणवत्ता की कसौटी पर खरे, जिले के 19 आयुष्मान आरोग्य मंदिर ''एनक्वास'' प्रमाणित

स्वास्थ्य सेवा में 14 केंद्रों को राज्य व पांच को मिला राष्ट्रीय स्तर का सर्टिफिकेट

स्वास्थ्य सेवा में 14 केंद्रों को राज्य व पांच को मिला राष्ट्रीय स्तर का सर्टिफिकेट बुनियादी सुविधाओं व बेहतर प्रबंधन से मजबूत हुई ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा भभुआ सदर. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार के सहयोग से आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एचडब्ल्यूसी) को क्रियाशील कर ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवा को और मजबूत किया जा रहा है. राज्य सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एचडब्ल्यूसी के विस्तार को प्राथमिकता दी है, जिससे बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों तक आसानी से पहुंच रही हैं. आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और बेहतर करने के जज्बे में एनक्वास प्रमाणीकरण एक अहम् भूमिका निभाता है. इसी क्रम में कैमूर जिले में 19 आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्वास प्रमाणित है. इनमें 14 केंद्र को राज्य स्तरीय व पांच को राष्ट्रीय सर्टिफिकेट से प्रमाणित किया जा चुका है. इस संबंध में जिला सलाहकार, क्वालिटी एश्योरेंस अभिनंदन पांडेय ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच, टेली-परामर्श सेवाएं सहित व्यापक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. यह पहल यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कि स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सके. = प्रमाणीकरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी डॉ अभिनंदन ने बताया कि किसी एक स्वास्थ्य केंद्र के प्रमाणीकरण के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी है. यह प्रयास निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के स्वास्थ्य कर्मियों को करना होता है. इसके बावजूद प्रमाणीकरण मिले और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके, उसके लिए वित्तीय सोर्स की मजबूती, डेटा मैनेजमेंट, स्किल्ड स्वास्थ्यकर्मी, बेहतर प्रशासनिक एवं प्रबंधन व्यवस्था, निरंतर गैप एनालिसिस, बेहतर इंफ्रा का होना बेहद ही जरूरी है. = ये हैं एनक्वास प्रमाणित आयुष्मान आरोग्य मंदिर जिले के पांच संस्थान जिन्हें एनक्वास का राष्ट्रीय प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुका है, इनमें प्रमुख रूप से चैनपुर प्रखंड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कल्याणीपुर, रामपुर प्रखंड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर सबार, रामगढ़ प्रखंड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिसौड़ा, भभुआ प्रखंड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुड़ासन और अधौरा प्रखंड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर ताला है. साथ ही 13 राज्य स्तरीय प्रमाणित केंद्र हैं, जिनमें कुदरा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर बहुआरा, रामपुर का आयुष्मान आरोग्य मंदिर नौहट्टा, भगवानपुर का आयुष्मान आरोग्य मंदिर माता मुंडेश्वरी, रामगढ़ का आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिसौरा, चैनपुर का आयुष्मान आरोग्य मंदिर कल्याणीपुर, अधौरा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर ताला, भभुआ का आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुड़ासन, चांद का आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिवरामपुर, दुर्गावती का आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुलहड़िया, मोहनिया का आयुष्मान आरोग्य मंदिर दादर, नुआंव का आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुखरांव, रामगढ़ का आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरौरा व रामपुर का आयुष्मान आरोग्य मंदिर सबार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >