चैनपुर. स्थानीय पुलिस ने हाटा बाजार में छापेमारी के दौरान स्टील के कमंडल में शराब रखकर बेच रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज हाटा बाजार के वार्ड चार निवासी स्व त्रिपुरारी यादव का पुत्र छठू यादव बताया जाता है. गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया हाटा बाजार के यादव मोड़ के समीप शराब की खरीद बिक्री की सूचना पर पुलिस पहुंची, तो पान की दुकान पर बैठा एक व्यक्ति हाथ में कमंडल लेकर भागने लगा. शक के आधार पर पुलिस द्वारा पकड़ कर जब उसके कमंडल की तलाशी ली गयी, तो उसमें से 17 बोतल देसी मसालेदार शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष ने बताया शराब बरामद होते ही छठू यादव को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
