छह अधिकारियों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, हड़कंप

भभुआ : जिले के विभिन्न प्रखंडों के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों का वेतन रोकते हुए जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने उनसे स्पष्टीकरण पूछा है. स्पष्टीकरण पूछे जानेवाले अधिकारियों में चांद व भभुआ के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मोहनिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, चैनपुर के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कनीय अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग अनिल […]

भभुआ : जिले के विभिन्न प्रखंडों के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों का वेतन रोकते हुए जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने उनसे स्पष्टीकरण पूछा है. स्पष्टीकरण पूछे जानेवाले अधिकारियों में चांद व भभुआ के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मोहनिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, चैनपुर के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कनीय अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग अनिल कुमार तथा कनीय अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग प्रखंड भगवानपुर व कुदरा शामिल हैं.

उक्त सभी अधिकारियों को जिलाधिकारी ने वीसी के माध्यम से किये जानेवाले समीक्षात्मक बैठक से गायब पाया गया था. इसे लेकर उक्त सभी पदाधिकारियों का समीक्षात्मक तिथि को वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए डीएम द्वारा जवाब तलब किया गया है. बताया जाता है कि गत सप्ताह जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न प्रखंडों के अधिकारियों के साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >