कैमूर :संस्थान खोलने के नाम पर ठगे 25 करोड़, पांच गिरफ्तार

मोहनिया (कैमूर) : संस्थान खोलने व सरकारी सुविधाएं देने के नाम पर 50 लोगों से 25 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में मोहनिया के निवासी मोहम्मद अरशद अली ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पूर्वी चंपारण जिले के बछुली गांव निवासी डॉ जाकिर हुसैन व कोऑर्डिनेटर पटना जिले […]

मोहनिया (कैमूर) : संस्थान खोलने व सरकारी सुविधाएं देने के नाम पर 50 लोगों से 25 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में मोहनिया के निवासी मोहम्मद अरशद अली ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पूर्वी चंपारण जिले के बछुली गांव निवासी डॉ जाकिर हुसैन व कोऑर्डिनेटर पटना जिले के एआइसी मोड़ निवासी मोहम्मद इम्तियाज को आरोपित किया गया है.

इधर, पुलिस ने ठगी के मामले को लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. थाने में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि पटना, मोहनिया व अन्य शहरों में 2013 में बिहार सरकार के अधीन बाल मजदूरों के पुनर्वास केंद्र के नाम पर आयुर्वेदिक मेडिकेयर एवं डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट संस्थान खोले गये थे, जिसका मुख्य कार्यालय मोतिहारी में था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >