खड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी ठोकर, गंभीर

मानपुर : अलीपुर फल्गु नदी पुल पर तकनीकी खराबी आने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बुनियादगंज पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने […]

मानपुर : अलीपुर फल्गु नदी पुल पर तकनीकी खराबी आने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बुनियादगंज पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया.

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि जख्मी युवक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मुहल्ले के रहनेवाले धनेश कुमार के रूप में हुई है. वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है. उसके पाॅकेट से मिले प्रमाणपत्र पर उसके परिजनों को सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >