कैमूर : नौहट्टा : सूबे में चल रहे हीट बेव व अन्य बीमारियों से लडने के लिए प्रखंड क्षेत्र के तिअरा सीआरपीएफ सी 47 व नौहट्टा एफ 47 ने अभियान छेड़ दिया है. लोग स्वस्थ रहे स्वच्छ रहे इसके लिए कई तरह के कार्य असिस्टेंट कमांडेंट अनीश कुमार सिन्हा के अगुवाई में शुरू किया गया है.
मंगलवार को मेडिकल कैंप का आयोजन कर करीब 150 लोगों को जांच कर मुफ्त में दवाइयां बांटी गयी. सीआरपीएफ के डाॅक्टर ज्योति कुमारी ने मरीजों की स्वास्थ्य की जांच किया तथा जुटे लोगों को सामूहिक रूप से कहा कि हीट वेव के कारण सूबे में कई लोगो की जान चली गई.
अगर बचना है तो दस बजे के बाद घर से बाहर न निकले. यदि अति आवश्यक है तो सिर ढ़क कर तथा भोजन करके निकले. भोजन में तला हुआ पदार्थ बिल्कुल न लें. बेल का शर्बत, दही, मट्ठा, पन्ना सत्तू आदि का सेवन करें. पानी का जमाव न होने दे ताजे फलों का प्रयोग करने की सुझाव दिया. सीआरपीएफ के जवानों ने सुबह शाम गांव में फ्लैग मार्च करते समय लोगो को प्रेरित करने का कार्य प्रारंभ किया है. मौके पर इंस्पेक्टर यदुबिर सिंह, निर्भय कुमार, एसआई बीसी राम, उमेश सिंह आदि लोग मौजूद थे.
