भभुआ सदर : कैमूर पुलिस ने मोबाइल फोन द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. मोबाइल से आपत्तिजनक कंटेंट फैलानेवाले आरोपित लेदरी चांद का रहनेवाला अनवर अली का बेटा जाहिद अली, गोपिनाथपुर दुर्गावती निवासी झिल्लु राम का बेटा संतोष कुमार और नेवरास कुदरा निवासी लक्ष्मण प्रसाद का बेटा विवेक कुमार है.
आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करनेवाले तीन युवक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त
भभुआ सदर : कैमूर पुलिस ने मोबाइल फोन द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. मोबाइल से आपत्तिजनक कंटेंट फैलानेवाले आरोपित लेदरी चांद का रहनेवाला अनवर अली का बेटा जाहिद अली, गोपिनाथपुर दुर्गावती निवासी झिल्लु राम का बेटा संतोष कुमार और नेवरास […]

एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि कुदरा, दुर्गावती और चांद थाना क्षेत्र के रहनेवाले और पकड़े गये युवक फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट डाले हुए थे.
इसे देख कर तनाव फैल रहा था. उक्त आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी उन्हें हुई तो पुलिस ने तत्काल नंबर को लोकेट करते हुए तहकीकात करना शुरू किया, तो पता चला कि उक्त पोस्ट कुदरा, दुर्गावती और चांद थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से की गयी है. छानबीन करने के बाद तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
एसपी ने बताया कि पकड़े गये युवकों ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने उनलोगों से मोबाइल भी जब्त कर लिया है. उन्होंने कहा कि जिस व्हाट्सएप ग्रुप पर इस तरह के पोस्ट वायरल हुए हैं उनके एडमिन की भी पुलिस जांच करेगी. लोगों से यह आह्वान किया जा रहा है कि वैसे लोग जो दो संप्रदायों में तनाव व नफरत फैलाना चाहते हैं. लोगों को ग्रुप में ना रखें अन्यथा ऐसा नहीं करने वाले ग्रुप एडमिन पर भी कठोर कार्रवाई की जायेगी.