55 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

भभुआ : सोमवार की दोपहर भभुआ थानेदार के निर्देश पर एएसआइ विनोद कुमार ने 55 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित अखलासपुर पटिया निवासी पप्पू सिंह है. थानेदार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित द्वारा अपने पान की गुमटी में काफी दिनों से शराब की बिक्री […]

भभुआ : सोमवार की दोपहर भभुआ थानेदार के निर्देश पर एएसआइ विनोद कुमार ने 55 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित अखलासपुर पटिया निवासी पप्पू सिंह है. थानेदार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित द्वारा अपने पान की गुमटी में काफी दिनों से शराब की बिक्री की जा रही है..

सूचना पर जब थाने की पुलिस एएसआइ विनोद कुमार के साथ मौके पर पहुंची, तो उसकी गुमटी से 55 बोतल टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. इस दौरान आरोपित पुलिस को देख कर चकमा देकर फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपित धंधेबाज को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >