केसरिया झंडे व बैनरों से पटा शहर, हर तरफ उल्लास, मर्यादा पुरुषोत्तम के आगमन को लेकर शुरू हुई तैयारी

भभुआ सदर : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां जिले में जोर शोर से चल रही है. इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा व जुलूस निकालने की तैयारी है. रामनवमी पर्व पर भभुआ की हृदयस्थली एकता चौक सहित पूरे शहर को झंडों-पताकों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है. जगह-जगह पर तोरणद्वार बनाये […]

भभुआ सदर : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां जिले में जोर शोर से चल रही है. इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा व जुलूस निकालने की तैयारी है. रामनवमी पर्व पर भभुआ की हृदयस्थली एकता चौक सहित पूरे शहर को झंडों-पताकों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है.

जगह-जगह पर तोरणद्वार बनाये गये है. भगवान श्रीराम की तस्वीर लगायी गयी है. इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है. जिले के संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों व पुलिसकर्मी की तैनाती की गयी है.
जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी व पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने रामनवमी के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है. डीएम ने कहा कि शांति व सद्भावना के माहौल में रामनवमी मनाया जाना चाहिए. जुलूस व शोभायात्रा के दौरान बिजली व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी खास हिदायत दी गयी है.
रामनवमी शोभायात्रा के अध्यक्ष ठाकुर रामनगीना लाल, वरिष्ठ सदस्य दीनानाथ गिरी, अरविंद आर्य व बिरजू सिंह पटेल ने बताया कि जिले में रामनवमी पर्व 13 अप्रैल शनिवार को धूमधाम से मनाया जायेगा और इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा व जुलूस निकाला जायेगा. इससे पहले प्रात: मोटरसाइकिल जुलूस के साथ प्रभातफेरी निकाली जायेगी. शोभायात्रा में इस बार हाथी व घोड़े भी शामिल होंगे.
जगह-जगह पानी व शरबत की तैयारी
प्रचंड गर्मी में इस बार रामनवमी शोभायात्रा को लेकर जगह-जगह जलपान, शरबत व लस्सी से जुलूस में शामिल लोगों की प्यास बुझाने की तैयारी चल रही है. इस बार का रामनवमी शहर में खासा उत्साह लेकर आया है. क्योंकि, शहर के महावीर मंदिर, सीवों चौक, पूरब मुहल्ला, पश्चिम बाजार, सब्जी मंडी, पुराना थाना, कचहरी रोड, जेपी चौक, पटेल चौक, देवी मंदिर, वन विभाग, छावनी मुहल्ला आदि स्थानों पर पूजा समिति सहित लोग भी रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी में जुटे हुए हैं. इन स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडई व पानी के साथ-साथ दही का शरबत भी गला तर करने के लिए भेंट की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >