शांति भंग करनेवालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी

भभुआ सदर : इस बार लोकसभा चुनाव और आचार संहिता में रामनवमी के त्योहार को लेकर शहर सहित पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त व पुख्ता की गयी है. कैमूर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी इसके लिए पूरी तरह से कमर कस कर तैयार है. एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि जुलूस के […]

भभुआ सदर : इस बार लोकसभा चुनाव और आचार संहिता में रामनवमी के त्योहार को लेकर शहर सहित पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त व पुख्ता की गयी है.

कैमूर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी इसके लिए पूरी तरह से कमर कस कर तैयार है. एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि जुलूस के दौरान उन्माद वाले नारे लगाने, अशांति व तनाव पैदा करनेवाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान विशेष सावधानी बरतने हेतु सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष पुलिस बल को तैनात कर दिये गये है.
एसपी ने बताया कि महावीर मंदिर से लेकर एकता चौक तक काफी भीड़ होती है. इसलिए इन जगहों पर पुलिस के आलाधिकारियों को भी मुस्तैद रहने को कहा गया है. एसपी ने हिदायत देते हुए कहा कि शोभायात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों व उपद्रवियों पर खास नजर रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >