अनुपस्थित शिक्षकों का प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर एचएम से स्पष्टीकरण

भभुआ नगर : जिले के कई शिक्षकों को समय से स्कूल न जाना इनकी यह आदत दिनचर्या में शामिल हो गयी है. आये दिन अधिकारियों की जांच के दौरान मामला सामने आता है कि विद्यालय का ताला बंद है सहित अन्य मामले आते हैं. इस बार मामला मध्य भिट्टी का है. यहां बीडीओ मोहनिया के […]

भभुआ नगर : जिले के कई शिक्षकों को समय से स्कूल न जाना इनकी यह आदत दिनचर्या में शामिल हो गयी है. आये दिन अधिकारियों की जांच के दौरान मामला सामने आता है कि विद्यालय का ताला बंद है सहित अन्य मामले आते हैं. इस बार मामला मध्य भिट्टी का है. यहां बीडीओ मोहनिया के निरीक्षण में छह शिक्षकों में तीन उपस्थित थे और तीन शिक्षक विद्यालय से गायब थे.
इस मामले को लेकर मोहनिया बीडीओ ने अनुपस्थित शिक्षकों का प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक के वेतन पर रोक लगाते हुए 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है. जानकारी के अनुसार, बीते 28 फरवरी को मोहनिया बीडीओ द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विद्यालय का भौतिक सत्यापन करने के लिए मोहनिया प्रखंड के मध्य विद्यालय भिट्टी की जांच करने पहुंचे थे.
इस दौरान शिक्षक अनुपस्थित पाये गये थे. इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनिया द्वारा प्रधानाध्यापक को आदेश दिया गया था कि अपने स्कूल के सभी सहायक शिक्षकों का एक दिन के वेतन कटौती करते हुए स्पष्टीकरण मांग करें.
लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आदेश जारी के बाद भी प्रधानाध्यापक द्वारा सहायक शिक्षकों से ना तो स्पष्टीकरण मांगा गया और ना ही उनके वेतन की कटौती की गयी. इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनिया ने संज्ञान लेते हुए प्रधानाध्यापक से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है.
साथ ही स्पष्टीकरण के जवाब तक एचएम का वेतन स्थगित कर दिया गया है. मोहनिया बीडीओ के अनुसार, आदेश के अवहेलना का आरोप प्रधानाध्यापक पर लगाया गया है. इस मामले में बीडीओ द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भी लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >