सीढ़ियों से गिर कर बुजुर्ग महिला घायल

भभुआ नगर. नगर थाना क्षेत्र के कुंज गांव में छत पर चढ़ने के दौरान एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला सीढ़ियों से गिर कर बुरी तरह घायल हो गयी. घटना शनिवार की शाम सात बजे की बतायी जाती है. घायल बुजुर्ग महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां घायल महिला का […]

भभुआ नगर. नगर थाना क्षेत्र के कुंज गांव में छत पर चढ़ने के दौरान एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला सीढ़ियों से गिर कर बुरी तरह घायल हो गयी. घटना शनिवार की शाम सात बजे की बतायी जाती है. घायल बुजुर्ग महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, घायल बुजुर्ग महिला रामकृत राम की पत्नी दुलारी देवी बतायी जाती है, जो देर शाम छत पर सोने जा रही थी. इसी दौरान सीढ़ी से गिर कर बुरी तरह घायल हो गयी, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >